संवेदनशीलता एवं मानवता की मिसाल पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल

बदलता स्वरूपलखनऊ। राप्तीसागर एक्सप्रेस में गोरखपुर से कोल्लम जंक्शन जा रहे जापानी यात्रियों के छह सदस्यों के समूह में एक छोटी बच्ची बर्थ से गिरकर घायल हो गई। इलाज हेतु बच्ची एवं माता-पिता ऐशबाग जंक्शन पर उतरे, जहां रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. कुमार उमेश ने त्वरित मेडिकल उपचार प्रदान किया। उपचार के…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूपलखनऊ।

राप्तीसागर एक्सप्रेस में गोरखपुर से कोल्लम जंक्शन जा रहे जापानी यात्रियों के छह सदस्यों के समूह में एक छोटी बच्ची बर्थ से गिरकर घायल हो गई। इलाज हेतु बच्ची एवं माता-पिता ऐशबाग जंक्शन पर उतरे, जहां रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. कुमार उमेश ने त्वरित मेडिकल उपचार प्रदान किया। उपचार के बाद परिवार को स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहराया गया। जापानी यात्रियों ने रेलवे प्रशासन एवं कर्मचारियों के आपातकालीन सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा धन्यवाद ज्ञापित कर अगले दिन अपने गंतव्य के लिए यात्रा आरम्भ की। यह घटना रेलवे की संवेदनशीलता एवं मानवता का जीवंत उदाहरण है।

जापानी यात्री, मेडिकल एवं वाणिज्य कर्मचारियों के साथ