, ,

सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पदक

जिलाधिकारी ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं बदलता स्वरूपगोण्डा। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां, भदोही में किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्सस्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व जनपद का नाम गौरवान्वित किया । विद्यालय आगमन पर विद्यालय द्वारा अंकुर आर्य जिन्होंने अंडर 17 आयु वर्ग के अंडर…

2 minutes

Read Time

जिलाधिकारी ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

बदलता स्वरूप
गोण्डा। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां, भदोही में किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स
स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व जनपद का नाम गौरवान्वित किया । विद्यालय आगमन पर विद्यालय द्वारा अंकुर आर्य जिन्होंने अंडर 17 आयु वर्ग के अंडर 45 भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया इनका चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल पानीपत हरियाणा में हुआ वही अंडर-14 आयु वर्ग के 41किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। अंडर 17 आयु वर्ग के अंडर 52 किलोग्राम भार वर्ग में जानवी मिश्रा ने कांस्य पदक अर्जित कर जनपद का मान बढ़ाया।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्ध ने अंकुर आर्य को 2500 रु नगद व मेडल, आदर्श कुमार को 1100 रु नगद व मेडल, जानवी मिश्रा को 1100 रु नगद व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर अगस्त माह में लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई राज स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता – आदित्य दीप पाण्डेय को स्वर्ण पदक अर्जित करने व सारांश राकेश भोंगाडे को कांस्य पदक करने पर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता ने समस्त विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर और जीत एक अलग विषय है सबसे महत्वपूर्ण है खेलना खेल से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है खेल से ही सशक्त भारत के परिकल्पना की जा सकती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य पायल दुबे ने खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक प्रत्यूष राज की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।
समस्त विजेताओं को जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्यालय द्वारा प्रदान नगद धनराशि चेक व मेडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन कर अग्रिम प्रतियोगिता की शुभकामनाएं भी दी ।

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor