नाबालिगा के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-167/24, धारा 376(2)एल भादवि व 5के/एन/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नंगून गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी नंगून गौतम द्वारा उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 28.04.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त नंगून गौतम को ग्राम बेईलिया से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।