गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।