दो युवाओं को शादी के बंधन मे बांधे — पं० अरविन्द तिवारी

संवाददाता बीकापुर अयोध्या
योगी सरकार की मंनसा को आगे बढ़ाते हुए भरत तपस्थली के महंत हनुमान दास की उपस्थिति में मंदिर प्रशासक पं० अरविंद तिवारी ने बुधवार की देर शाम तक दो युवाओं को सनातनी परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रों की झड़ी लगाते हुए वैवाहिक बंधन में बांधकर कई जन्मो तक एक दूसरे के साथ रहने की शपथ दिलाई।
उक्त वैवाहिक जीवन में रहने वाले युवाओं के संदर्भ में बताते हुए लड़की के फूफा राजकुमार निषाद ने बताया कि लड़की कृष्णा निषाद पुत्री अशोक कुमार निषाद निवासी ग्राम- पोस्ट भैरोपुर टिकरा तह० बीकापुर और लड़का श्यामसुंदर निषाद पुत्र राम आसरे निषाद निवासी देव काली अयोध्या की शादी समाजसेवी अरविंद तिवारी द्वारा दोनों परिवार की पचासों लोगों के उपस्थिति में देर शाम तक वैदिक मंत्रो से संपन्न कराया गया। दोनों युगल जोड़ों की शादी समारोह पूर्वक किए जाने में दोनों पक्षों से आए लोगों ने प्रशंसा व्यक्त की है।

कन्या पक्ष से आये पं० दिनेश तिवारी ने वर पक्ष से आये लड़के की बहन, जीजा आदि सगे संबंधियों से परिचय भी किया तथा समाजसेवी पं० अरविंद तिवारी द्वारा शादी संपन्न करवाने एवं मंत्रोच्चारण मे सहयोग प्रदान करते पंडित दिनेश तिवारी जी देखे गए हैं।
उक्त शादी समारोह को सफल बनाने में लगे भरतकुंड नगर पंचायत प्रत्याशी पंडित अरविंद तिवारी दोनों युवा जोड़ों को जय माल की रस्म के बाद वैदिक मंत्रो से शादी करवा कर भरत तपस्थली पर मत्था टेककर भरत भगवान से आशीर्वाद दिलाया तथा योगी सरकार की सोच को दिल में बैठा कर गरीब परिवार की शादी मे अपने सामर्थ के अनुसार सहयोग किया है। शादी के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे युवा जोड़ो को पंडित अरविंद तिवारी द्वारा आशीर्वाद स्वरुप वैवाहिक जीवन की गांठ में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कन्या के परिवार के साथ भीगी पलकों से लड़की की विदाई भी किया है।