गोण्डा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वालो, वारण्टियों, अवैध शराब के निष्कर्षण बिक्री/परिवहन एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे ’’धरपकड़ अभियान’’ में थाना इटियाथोक पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 ली0, थाना वजीरगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0 व थाना मनकापुर पुलिस ने 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal