लालगंज, प्रतापगढ़। पंचायतीराज दिवस को लेकर ब्लाक मुख्यालयों में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना। लक्ष्मणपुर विकासखण्ड मुख्यालय राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शासन द्वारा गांव के विकास से जुडी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गयी। एडीओ पंचायत ज्ञानप्रकाश ने पंचायतीराज के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सिंह ने लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर शशिकांत शुक्ल, सलमान खान, शिवमूर्ति दुबे, विवेक यादव, फूलचंद्र, रामअभिलाष आदि रहे। इसी क्रम में सांगीपुर ब्लाक सभागार में भी पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण को सुनने मे प्रधानों मे उत्सुकता दिखी। कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत भूपेन्द्र तिवारी ने ग्राम पंचायतों की मजबूती को राष्ट्रीय विकास मे सहायक बताया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव, उपेन्द्र सिंह, वंदना मिश्रा, विमल सरोज, धु्रवराज, बृजेश मिश्र, पंकज मिश्र, राहुल शुक्ल आदि रहे।