अयोध्या। कारसेवकों पर गोली चलाने वाले भी अयोध्या नगर निगम से चुनाव लड़ रहे हैं उनकी जमानत जप्त करने का कार्य अयोध्या के प्रबुद्ध लोग करेंगे। रामलला के भक्तों के खून से सड़के लाल करने वालों के के कृतों को अयोध्या के लोग भूले नहीं हैं और जो भूल गए हैं हमारे संत महंत प्रबुद्ध लोग और कार्यकर्ता प्रत्येक घर जा जा करके बताने का कार्य करेंगे। यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध समागम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में पिछले 6 वर्षों में एक भी दंगे नहीं हुए वही पिछले 5 वर्षों में सैकड़ों दंगे हुए और उन दंगों की जांच देश के सभी नागरिकों पर पड़ती थी।
उन्होंने कहा कि आज वह लोग भी मैदान में हैं जो श्री राम लला के अस्तित्व को नकार देते थे लेकिन धन्य है हमारे जगदगुरू रामभद्राचार्य जी महाराज और हमारे
देश के संत अयोध्या के संत जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में यह साबित कर दिया कि रामलला का जन्म अयोध्या में हुआ था आज अयोध्या विकास के पथ पर अग्रसर है योगी मोदी के सरकार में विकास हो रहा है। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश गुंडों के सरकार के रूप में जानी जाती थी लेकिन आज गुंडे थरथर कांप रहे है। उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर के साथ पिछले 5 वर्षों में अयोध्या विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में यह सबसे अद्भुत एवं आकर्षक नगरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी माफिया अब सक्रिय नहीं है। उन्होंने मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से कहा कि 6 साल का विकास और उसके पहले के 5 वर्षों के गुंडाराज को हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर के बताएंगे और अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोगों की जमानत जप्त करने का कार्य करेंगे। इसके पूर्व अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व में ऋषिकेश उपाध्याय ने भी अपने संबोधन में पुनः एक बार अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को जिताने और घर-घर जाकर के विकास कार्यों को बताने के लिए प्रबुद्ध वर्गों से आग्रह की। मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश मणि त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महंत बैदेही बल्लभ शरण महामंडलेश्वर गिरीश दास महंत राजीवलोचन शरण महंत मनीष दास महंत जनार्दन दास महंत वीरेंद्र दास महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल सहित सैकड़ों की संख्या में संत महंत प्रबुद्ध वर्ग एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
