गोण्डा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देष पर आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा के सभागार में कारगिल युद्ध के प्रतिभागी और युद्ध भूमि में असाधारण प्रदर्शन कर तीन तीन गोली झेलने वाले विजय सिंह कारगिल का स्वागत जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व मे माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि विषम परिस्थितियों में लड़े गए कारगिल युद्ध में हमारे 527 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और हमारे 1400 जवान घायल हुए थे। इसी कड़ी में गोंडा जनपद के जवान विजय सिंह कारगिल जिन्होंने तीन गोली झेल कर अपनी वीरता साबित की। आज कांग्रेस कार्यलय में ऐसे असाधारण वीर का सम्मान करना हम सब के लिए गर्व की बात है। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए विजय सिंह कारगिल ने युद्ध भूमि के अपने संस्मरणों को बताया कैसे लड़े कैसे घायल हुए और किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
स्वागत समारोह में जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, सभासद शाहिद अली कुरेशी, अनंत लाल कुलदीप, अविनाश मिश्रा अरविंद शुक्ला ने विजय सिंह कारगिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सुखी दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपने विचार रखे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal