भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डॉ दिलीप जायसवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

खगड़िया। बिहार सरकार के राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल जिनका जन्म स्थल उसरी (गोगरी) और कार्य स्थल किशनगंज है को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार भाजपा की बागडोर डॉ दिलीप जायसवाल के हाथों सौंप दी। अब, डॉ दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने फरकिया के लाल डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें दीर्घायु होने की कामना भी की। आगे डॉ वर्मा ने कहा जब से डॉ दिलीप जायसवाल बिहार सरकार में राजस्व मंत्री के पद पर पदासीन हुए तब से लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने साफ़ साफ़ कह दिया कि मेरा मंत्रालय बिल्कुल भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रालय होगा। इसपर उन्होंने कई कड़े फैसले लिए और भ्रष्ट अंचल अधिकारियों को निलंबित भी किया। कुंडली मारकर बिहार के अंचल कार्यालय में बैठ कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले राजस्व कर्मचारियों का तबादला भी कराया। डॉ अरविन्द वर्मा ने आगे यह भी कहा अगर फरकिया के डॉ दिलीप जायसवाल जैसे विभूति के हाथ बिहार की बागडोर दे दी जाय तो बिहार का कया पलट हो जायेगा। क्योंकि सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले डॉ दिलीप जायसवाल की लोकप्रियता सूबे में बड़ी तेजी से फैली है। अपनी सही सही और खरी खोटी बेबाक बातों के कारण बिहार के युवा वर्गों के बीच भी काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ वर्मा ने कहा डॉ दिलीप जायसवाल किशनगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना काल से जुड़े हैं और स्वास्थ्य और शिक्षा देकर बिहार ही नहीं देश विदेश के छात्र छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने में सहयोग किया है, जो एक यादगार बना हुआ है। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद एवं शीर्ष नेतृत्व के सहयोग से डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व मंत्री बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। सावन महीने की शुरुआत होने के पूर्व ही डॉ जायसवाल सिंहेश्वर धाम मंदिर में पूजा अर्चना करने गए। वहीं सिंहेश्वर धाम मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने की घोषणा किए और 15 लाख रुपए का आवंटन भी किया। बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से डॉ दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। वैसे, डॉ जायसवाल भाजपा बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन्हीं के कार्यकाल में बिहार के विभिन्न ज़िले में जमीन खरीद कर ज़िला मुख्यालय में भाजपा की हाई टेक भवन ज़िला कार्यालय) का निर्माण हुआ। डॉ वर्मा ने कहा भाजपा संगठन में इनका अहम योगदान रहा है। सूबे में खुशी की लहर दौड़ गई है। चारों तरफ़ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।