किसान संगोष्ठी पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

गोण्डा– भाजपा किसान मोर्चा गोंडा के द्वारा श्री अन्न (मोटा अनाज) पर किसान संगोष्ठी एवं सहभोज का कार्यक्रम उद्यान विभाग परिसर गोंडा में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,सूर्य नारायन तिवारी निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा, अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीन दयाल उपाध्याय, और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मुख्य अतिथि ने किसानों को जैविक और गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया और बिना कीटनाशक और रासायनिक खाद के मोटा अनाज उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज जैविक खेती से उत्पादित करने पर और भोजन में उनका उपयोग करने पर स्वतः ही तमाम तरह के रोग खत्म हो जाएंगे। विशिष्ट अतिथियों ने जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभ बताए और मोटे अन्न उपजाने तथा गौ पालन करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों और किसानों का धन्यवाद दिया और किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिलाने और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया और कार्यक्रम का समापन किया। जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में ऐसे ही भाजपा किसान मोर्चा निरंतर संगोष्ठी और सहभोज के माध्यम से किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक करेगी।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता, किसान एवं पदाधिकारीगण–के के श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेता, आशीष त्रिपाठी जिला महामंत्री भाजपा, संदीप पांडे प्रभारी किसान मोर्चा,देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, सुरेन्द्र सिंह, वैभव सिंह,श्याम किशोर मिश्र, सचिन वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, उपेंद्र सिंह कृषि वैज्ञानिक गोंडा, रवि दूबे जिला मंत्री किसान मोर्चा, दुर्गेश गुप्त जिला कोषाध्यक्ष, श्रीमती ऊषा तिवारी कार्यसमिति सदस्य,अभिषेक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष पहाड़ापुर, रवि प्रकाश तिवारी, पवन सिंह,ब्रह्म दत्त द्विवेदी, बिंदेश्वरी वर्मा, सिपाही लाल गोस्वामी, आशीष सिंह, चंद्र तिवारी, राम दल शुक्ल, सालिक राम, बसंत लाल शर्मा, आलोक तिवारी, शिव बक्श सिंह, सूरज सिंह, दिनेश तिवारी, अनुराग मिश्र, राजेश शुक्ल, श्री चंद्र मौलि मिश्र,सोनू पाठक, जर्नादन सिंह, जय प्रकाश तिवारी, अनिल पांडेय, शिव चंद सिंह आदि रहे उपस्थित।