पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई

गोण्डा। पूर्व मंत्री पंडित सिंह की आज है दूसरी पुण्यतिथि होटल सूरज में मनाई गई जहां पर शहर के गणमान्य उपस्थित होकर उन्हें पुष्प अर्पण कर उन्हें याद करते रहे और उनकी यादों को मंच के माध्यम से साझा भी किया। बताते चलें कि हंसी मजाक में यह कहने वाले खाता न बही, जो हम कहे वो सही..सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वे 63 साल के थे। पंडित सिंह गोंडा जिले के एक बाहुबली नेता थे। उनकी एक मशहूर कहावत थी कि खाता न बही, जो पंडित सिंह कहे वही सही..। उनके निधन के पश्चात समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सिंह ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया था। अखिलेश ने लिखा, ‘अत्यंत दुःखद! सपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह “पंडित सिंह” जी का निधन, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि। आज स्वर्गीय पंडित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि थी। उनके पुत्र सूरज सिंह सहित तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।मंच का संचालन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार दीक्षित ने किया। 1996 में पहली बार सदन पहुंचे थे। विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह का जन्म 7 जनवरी 1962 को गोंडा जिले के बल्लीपुर में हुआ था। उनकी शिक्षा स्नातक तक हुई। साल 1996 में वे पहली बार सपा के टिकट पर गोंडा सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह 2002 में समाजवादी पार्टी से दोबारा विधायक चुने गए। 2003 में वे मुलायम सिंह मंत्रिमंडल में चिकित्सा एवं शिक्षा राज्यमंत्री बनाए गए।

इसके बाद विधानसभा चुनाव 2012 में तीसरी बार वह फिर सपा से विधायक चुने गए। उन्होंने गोंडा सीट पर भाजपा के महेश नारायण तिवारी को 15 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इसके बाद उन्हें मार्च 2012 में अखिलेश मंत्रिमंडल में राजस्व, अभाव , सहायता एवं पुनर्वासन राज्यमंत्री बनाया गया। वर्ष 2017 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में तरबगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। लेकिन भाजपा की लहर होने के कारण इन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। आज उनकी पुण्यतिथि पर एम एल सी रणविजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर,बब्बू सिंह विषेन सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताते हुए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महफूज खान ने कहा सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित सिंह ने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत सपा से की थी। वह कभी किसी पार्टी में न तो गए न कभी मन में सोचा। वह हमेशा समाजवादी पार्टी का परचम लहराते रहे। पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,मंटू काजी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।