मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक

दैनिक बदलता स्वरूप
श्रावस्ती। जनपद में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के गॉवों में व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108 पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के साथ-साथ यातायात नियमों आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है,फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल द्वारा निरंतर गाँवो मे जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं,बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। शक्ति मोबाइल टीम में तैनात म.मु.आ संज्ञा भारती,म.आ. विनीता देवी,म.आ.सुषमा सिंह ,म.आ
अर्जिता यादव ,म.आ. सोनी देवी द्वारा थाना क्षेत्र गिलौला अन्तर्गत ग्राम तिलकपुर मोड़,गिलौला बाजार, दर्जीपुरवा में महिलाओं,बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण करते हुए, जनपद के समस्त थाना अंतर्गत नारी सुरक्षा दल द्वारा कस्बा भिनगा, कस्बा सिरसिया व कस्बा इकौना, कस्बा हरदत्त नगर गिरंट , कस्बा श्रावस्ती आदि कस्बा क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।