अयोध्या। पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में रामलला के दर्शन को पधारे दिल्ली निवासी भाजपा नेता विजय बंसल ने पत्रकारों से कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। भारत सुपर पावर नहीं बल्कि विश्व गुरु बनेगा। जो शांति के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया पर नेतृत्व करेगा।आभा होटल स्थिति फैजाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता विषय विजय बंसल ने मोदी को 17 साल 6 महीने 6 दिन तक मोदी सरकार रहने की भविष्यवाणी की है।उनका कहना है कि जिस दिन जिस प्रकार प्रधानमंत्री अपने मन की बात कहते हैं,उसी प्रकार 1985 से मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज लिखता आ रहा हूं।ऐसा मेरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी 17 साल 6 माह 6 दिन तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।2024 में लोकसभा चुनाव पर विजय बंसल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पर विजय बंसल ने कहा कि मेरा अंतर्मन कहता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। इसी बार के चुनाव में भाजपा के पास कम से कम 352 सीट होने का संभावना है।आगे विजय बंसल ने बताया कि पूर्व में मेरे द्वारा की गई भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा विश्वास है कि 2032 तक या उससे पहले पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत में बिना किसी युद्ध के वापस आएगा। अगस्त 2022 का कार्यकाल भारतवर्ष के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal