गोंडा।पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत जनपद गोंडा में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम एवम नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, नारी स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति / एंटी रोमियो सेल पुलिस कार्यालय जनपद गोंडा द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के अंतर्गत डी०पी० एस०एकेडमी उतरौला रोड पर बालिका/महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला आरक्षी सीमा वर्मा के द्वारा बालक,बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में, यातायत नियम एवं हेल्पलाइन 1090, 181, 112, व 1098, 108,102, हेल्प लाइन व 1076, हेल्प लाइन व 1930 साइबर हेल्प लाइन, साइबर क्राइम से सम्बन्धित जानकारी दी गई, कविता मौर्या के द्वारा छोटे बच्चो को गुड टच,बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याएं पूछी गई। बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गये। इस अभियान मे मिशन शक्ति टीम पुलिस कार्यालय से महिला आरक्षी सीमा वर्मा, कविता मौर्या आरक्षी अनिल कुमार पाल विद्यालय के प्रिंसिपल श्री बसन्त श्रीवास्तव व अन्य शिक्षकायें और शिक्षक गण भी उपस्थित रहें।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal