24 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बदलता स्वरूप बलरामपुर। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले अधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं प्रदेश टीम के चयन ट्रायल में जाने हेतु जनपद बलरामपुर टीम का चयन ट्रायल प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर फसीउर्रहमान तथा बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सर्वेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ अनीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर खिलाड़ियों को पदक वितरित किया तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सर्वेश सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व में ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अर्जित कर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का अनुसरण करने को कहा तथा बच्चों का आवाहन किया कि आप मन लगाकर और एकाग्र होकर ताइक्वांडो के शीर्ष प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में बलरामपुर उतरौला तुलसीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए ढेरों पदक अर्जित किये। विजई खिलाड़ियों के सब जूनियर बालक वर्ग में 23 किलोग्राम भार वर्ग अरहम रहमान ने स्वर्ण पदक, पार्थ यादव ने रजत पदक तथा एलेक्स ने कांस्य पदक प्राप्त किया।वही 25 किलोग्राम भार वर्ग वर्तमान सिन्हा ने स्वर्ण पदक, तेजस झा ने रजत पदक व श्रेयांश पांडे ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। इसीक्रम मे 27 किलोग्राम भार वर्ग में अध्यात्म पाल ने स्वर्ण पदक, पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने रजत पदक प्राप्त किया। 29 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल भाई पटेल ने स्वर्ण पदक, अंशु कुमार गुप्ता ने रजत पदक वहीं अनमोल कुमार मोरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 32 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव यादव ने स्वर्ण,एडविट गौरव ने रजत पदक व हर्ष वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी क्रम मे सब जूनियर में बालिका वर्ग में 22 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी कसौधन ने स्वर्ण, आराध्या यादव ने रजत पदक व तस्मिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
24 किलोग्राम भार वर्ग में
प्रज्वला सिंह ने स्वर्ण पदक, आवर्तिका सिन्हा ने रजत पदक तथा आफरीन ने कांस्य पदक अर्जित किया। 29 किलोग्राम भार वर्ग में विनीता त्रिपाठी स्वर्ण पदक, साक्षी राजपुरिया ने रजत पदक व अनविका सैनी ने कांस्य पदक अर्जित किया। 38 किलोग्राम भार वर्ग में सचि कश्यप ने स्वर्ण पदक, शक्ति पूर्णा ने रजत पदक व महेश यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कैडेट बालिका भार वर्ग के 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी मे सानिया खान ने स्वर्ण पदक, शिवानी रजत तो उन्नति त्रिपाठी ने कांस्य पदक अर्जित किया। कैडेट बालक वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में वेदांश सक्सेना ने स्वर्ण, दिव्यांशु- रजत तथा आदर्श मौर्य व मोहित बौद्ध ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 41 किलोग्राम भार वर्ग में
आयुष भाई पटेल ने स्वर्ण पदक उत्कर्ष श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज वर्मा स्वर्ण पदक, विष्णुकांत कसैंधन ने रजत पदक व अथर्व जायसवाल ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। इसी क्रम मे जूनियर बालक वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में
आकिब अंसारी को स्वर्ण, धर्मेंद्र यादव को रजत पदक व विकास कुमार कांस्य पदक तथा 51 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम यादव स्वर्ण, अखिल कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।
55 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक यादव ने स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार ने रजत पदक हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में आदित्य हितकारी को स्वर्ण, सूरज प्रताप मौर्य को रजत व अमरीश कुमार को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अनीता श्रीवास्तव द्वारा आशीर्वचन के बाद हुआ। इस अवसर पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम, संयुक्त सचिव आनंद शुक्ला, उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में रेफरी तथा निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय रेफरी संदीपिका रावत, जैनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा कुमार पाल, रियाज अहमद ने निभाई।