बदलता स्वरूप गोंडा। सेवा भारती, गोंडा द्वारा टी.बी. के अति निर्धन मरीजों को पौष्टिक आहार में सम्मिलित सामग्रियों का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए सेवा भारती के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. राजेश श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया। इस मौके पर सेवा भारती, गोंडा के जिला अध्यक्ष डॉ. ओंकार पाठक, सेवा भारती के पालक डॉ. ए.पी. सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोंडा तथा हनुमान सिंह विसेन विभाग उपाध्यक्ष सेवा भारती, गोंडा भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष डॉ. पाठक ने कहा कि सेवा भारती द्वारा आगे भी टी.बी. के अति निर्धन मरीजों को गोद लेकर उनका उपचार कराया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उन्हें पौष्टिक आहार भी प्रदान किया जाएगा। यह भी बताया कि शीघ्र ही सेवा बस्ती काशीराम कॉलोनी में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाएं तथा अन्य सामग्री वितरित की जाएगी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal