बदलता स्वरूप अयोध्या। सरयू तीर्थ समिति की एक बैठेक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज का किस तरह विकास हो इसके लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद हेतु दुर्गेश कुमार पाण्डेय पुत्र शंभू प्रसाद छोटी देवकाली को चुना गया। करीब 6 माह से खाली चल रहे अध्यक्ष पद का चयन किया गया। महामंत्री पद के लिए ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राम अवतार पाण्डेय निवासी चक्रतीर्थ को महामंत्री के पद का उत्तरदायित्व सौंपा गया। पुरोहित समाज के मुखिया राजेश पाण्डेय ने कहा कि मेरा आशीर्वाद अध्यक्ष और महामंत्री के साथ है, हम सदैव समाज के सुख दुख में तन मन धन से समर्पित हैं, समाज का कहीं भी कोई कार्य होगा मुखिया होने के नाते हमें आगे पाएंगे। इस अवसर पर शंभु नाथ पाण्डेय पुत्र सभापति पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, राम जी पाण्डेय, राममिलन पाण्डेय, महंगू लाल पाण्डेय, कमलापति पाण्डेय, चंद्रभान पाण्डेय, रामगोपाल पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय, नन्द गोपाल पाण्डेय, कर्मराज पाण्डेय, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal