पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

बदलता स्वरूप गोण्डा। कांग्रेस भवन सभागार में जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के अगुवाई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह की नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के अग्रदूत स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उसका संचालन जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने किया। स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश में किए गए उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय कार्यों के बारे विस्तार से बताया, श्री दुबे ने अपील करते हुए लोगों से स्व. राजीव गांधी के उपलब्धियों के बारे में बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मध्य जोन के पूर्व युवा अध्यक्ष तरुण पटेल ने राजीव गांधी के संचार क्रांति के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में मुख्य रूप से सुभाष चंद्र पांडे, डॉक्टर रघुपति त्रिपाठी, जटाशंकर सिंह, कुतुबुद्दीन खान डायमंड, त्रिलोकी नाथ तिवारी, ताबाज खान, सगीर अहमद खान, प्रद्युम्न शुक्ला, इरशाद अहमद, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, संत बक्स मिश्रा, सैय्यद अब्दुल मुजीब, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, अभिषेक तिवारी, शफीउल हक, अनिल कुमार पांडे, अनीश नाना, मोबीन खान, कल्लू भाई, अशोक कुमार सिंह, सद्दाम हुसैन, डॉ जितेंद्र तिवारी,डॉ राज बहादुर सिंह, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, ओपी शर्मा, दुर्गा प्रसाद मौर्या,धर्मराज सिंह,सुरेंद्र बहादुर, बड़े बाबू, वेद प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, ध्रुव नारायण तिवारी, अनिल कुमार दुबे, अतीक अहमद, रमेश कुमार तिवारी, शिवेंद्र शर्मा, अभय प्रताप सिंह, मनीष कुमार तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता रहे।