सदा करें योग रहे निरोग-डीआईओएस

बदलता स्वरूप गोंडा। मंडल स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित हुए छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग ओलंपियाड कार्यक्रम का आयोजन जीजीआईसी स्कूल में किया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक की भूमिका योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी, अनिल भट्ट, आशीष गुप्ता और रिचा पांडे की निगरानी में आयोजित की गई। नगर के स्कूल में बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में परिणाम घोषित करते हुए बालक वर्ग में राजकीय हाई स्कूल दौलतपुर के हिमांशु और जनता इंटर कॉलेज के शुभम चौरसिया को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से चयनित किया व बालिका वर्ग में जीजीआईसी स्कूल की अंशिका सिंह और आरती गोस्वामी भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा योग के माध्यम से हम अपने शरीर को निरोगी बना सकते हैं। प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों के जरिए हम अपने मन को शांत और स्थिर रख सकते हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा सभी बच्चे प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास कर स्वयं को स्वस्थ और निरोगी बनाएं। कार्यक्रम में गीता त्रिपाठी, राजवर्धन श्रीवास्तव, प्रतिभा त्रिपाठी, के पी तिवारी, संजय सहित विद्यालय के अध्यापक व प्रतियोगी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।