बदलता स्वरूप श्रावस्ती। श्रावस्ती विकास एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में जनपद मुख्यालय भिनगा स्थित जिला पंचायत के निकट मैदान में 22 से 24 मई तक श्रावस्ती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार से प्रारम्भ हो रहे श्रावस्ती महोत्सव से पहले सांसद राम शिरोमणि वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम एवं जिला महामंत्री रमन सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। तत्पश्चात् विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य सांस्कृतिक दलों तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग के कलाकरों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गणपति स्तुति, बुद्ध वंदना भिक्षु भिक्खू थेरो बोधिसत्व महाविहार, राजकीय हाईस्कूल भचकाही के छात्र-छात्राओं द्वारा राज्यों के सांस्कृतिक पक्ष को दर्शाती हुई झांकी का प्रस्तुतीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी की छात्राओं द्वारा देश भक्ति नृत्य, माण्डवी शुक्ला ग्रुप जगतजीत इन्टर कालेज इकौना द्वारा नृत्य नाटिका, प्रभाकर पाण्डेय द्वारा बांसुरी वादन, थारू जनजाति लोकनृत्य, आशा-आंगनबाड़ी गोष्ठी, स्कूल चलो अभियान पर नाटिका कम्पोजिट मोहरनिया, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिरसिया की छात्राओं द्वारा देश भक्ति नृत्य, थारू जनजाति लोकनृत्य, पुलवामा हमले पर नाटिका राजकीय हाई स्कूल भचकाही, लोकनृत्य राजकीय इन्टर कालेज भिनगा, सूफी,देशभक्ति गीत अरूण राठौर इकौना, नृत्य,योगा आश्रम पद्यति विद्यालय भिनगा, सूफी,देशभक्ति गीत मो. मिज्जन खां बहराइच, देशभक्ति गीत मो. शमीम अंसारी भिनगा तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग के कलाकर शिवपूजन शुक्ला एवं साथी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुतीकरण करने के लिए छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों को जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डी0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष चन्द्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपजिलाधिकारी भिनगा आशुतोष, उपजिलाधिकारी जमुनहा पी.के. राय, उपजिलाधिकारी सालिकराम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस0पी0 तिवारी,डा0 सुरभि यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में जनसैलाब उपस्थित रहा।