बदलता स्वरूप कर्नलगंज गोंडा। कांग्रेस नेता कौशल किशोर तिवारी की पुण्य तिथि पर ग्राम कचनापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने व संचालन डॉ. जितेंद्र तिवारी ने किया। त्रिलोकीनाथ तिवारी, राकेश मोहन तिवारी, मुकुल तिवारी सहित वहां मौजूद लोगों ने स्वर्गीय तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये नेता अवधेश सिंह ने स्वर्गीय तिवारी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह मान, तिरपन सिंह, डा. एके सिंह, खालिद अख्तर खान, डा. फरीद खान, अनिरुद्ध पांडेय, इफ्तिखार अहमद, शेषनरायण मिश्र, सुरेश दूबे, जितेंद्र तिवारी, राम सिंह, कृष्ण गोपाल मिश्र व जगदीश विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोगों ने स्वर्गीय तिवारी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये अपने विचार रखे। राजकिशोर शुक्ल, अशोक सिंह, रामनरायण सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal