नगदी, अवैध तमंचा व बाइक बरामद
बदलता स्वरूप गोण्डा। 27 मई को सुरेन्द्र सिंह द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि महेन्द्र प्रताप सिंह व विराट सिंह व अन्य 02 अपाचे सवार लोगो द्वारा पैसे डबल करने की स्कीम बताकर मुझसे 04 लाख रूपयो की ठगी की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। एसपी ने सूचना को संज्ञान में लिया, जिस पर थाना को0 नगर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अन्तर्जनपदीय ठगी गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2,80,000/- रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल व जामातालाशी के दौरान अभियुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह के कब्जे से 01 अवैध तंमचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह नि0 सिंगरिया थाना परसपुर जनपद गोण्डा, मोहम्मद सोनू उर्फ विराट सिंह पुत्र बडकऊ निवासी मरचैर थाना परसपुर जनपद गोण्डा व राजकुमार गोस्वामी पुत्र सांवल प्रसाद निवासी चरहुंआ मरजादपुर थाना परसपुर गोण्डा के विरुद्ध मु0अ0स0 417/2023 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर गोण्डा दर्ज किया गया। जिसमें
अभियुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास :-
- मु0अ0सं0-217/2021 धारा 419,420,468,471,504,506 भादवि0 थाना तरबगंज गोण्डा।
- मु0अ0सं0-356/2021 धारा 411 भादवि0 थाना तरबगंज गोण्डा।
- मु0अ0सं0-357/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना तरबगंज गोण्डा।
- मु0अ0सं0-177/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना परसपुर गोण्डा।
- मु0अ0सं0-6174/12 धारा 147,323,427,452,504,506 भादवि0 थाना परसपुर गोण्डा है।
इन अभियुक्तों को कटहाघाट झझरी मार्ग पर बनवरिया मोड़ के पास थाना कोतवाली नगर गोंडा से उ0नि0 अजय कुमार तिवारी, उ0नि0 राजेन्द्र कुमार कनौजिया, हे0 का0 मेहताब, कां0 अशोक गौड़, का0 लंकेश वर्मा थाना कोतवाली नगर, हे0 का0 राजू सिंह सर्विलांस टीम गोण्डा, हे0कां0 जसवन्त सिंह, हे0कां0 महेन्द्र यादव
व कां0 अंशुमान स्वाट टीम गोण्डा के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।