बदलता स्वरूप गोंडा 12 मई को भारत के गृह मंत्री अमित शाह का आगमन शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में हो रहा है। जहाँ वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। जिसके निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा जनसभा से संबंधित अब तक की तैयारी की समीक्षा की गई एवं आगामी योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रत्येक शक्ति केंद्र से आने वाली संख्या की समीक्षा की गई। भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह जी की जनसभा विपक्ष के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। गोंडा जनपद भाजपा रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है।
इसका प्रमाण 12 मई को दिखाई देगा
भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि आगामी 12 मई को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी का आगमन शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में होने जा रहा है। गोण्डा की यह जनसभा अबतक कि ऐतिहासिक जनसभा होगी। आज क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन एवं जनप्रतिनिधि की अलग अलग तीन बैठके ली गयी। आज की तैयारी बैठक में सोशल मीडिया क्षेत्रीय सह संयोजक मनोज त्रिवेदी, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जसवंत लाल सोनकर, विधानसभा प्रभारी मेहनौन रंजीत बाबा, गोंडा जनार्दन प्रसाद तिवारी,मनकापुर राजीव रस्तोगी, गौरा प्रमोद आर्य चंचल, उतरौला बृजेंद्र तिवारी, विधानसभा संयोजक मेहनौन डॉक्टर रामानंद तिवारी, गौरा श्रावण शुक्ल, मनकापुर यूपी सिंह, गोंडा संदीप पांडे,उतरौला सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू,विनय शर्मा, नगरपालिका नवाबगंज अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, उतरौला अध्यक्ष अनूप चंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज पंकज सिंह, ब्लाक प्रमुख छपिया अनिल पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष धानेपुर भारत भूषण वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुजहाना शेष राम बारी, ब्लॉक प्रमुख बाभनजोत नीरज पटेल, मोर्चा के अध्यक्ष में युवा मोर्चा दीपक गुप्ता,पिछड़ा मोर्चा प्रिंस चौरसिया, अनुसूचित मोर्चा नंदकिशोर नंदू, महिला मोर्चा बीना राय राजभर, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, वेद प्रकाश दुबे,संदीप पांडे सांसद गोंडा प्रतिनिधि राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, मनीष द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

