पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

बदलता स्वरूप गोण्डा। यूपी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिले के परसपुर नगर पंचायत में ओम प्रकाश सिंह की भाजपा सभासद द्वारा की गई नृशंस हत्या को लेकर आज घटना स्थल राजा टोला पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली और यूपी शासन से मांग की पीड़ित परिवार को 1करोड़ की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को पुलिस सुरक्षा के साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट से अविलंब न्याय और पूरे थाने की पुलिस को निलंबन करना, जिला और तहसील स्तर पर अनुमन्य लाभ जैसे किसान दुर्घटना बीमा, पीएम बीमा, समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्बल आय वर्ग के लिए संचालित तमाम योजनाओं के तहत जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को उस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अविलंब व्यवस्था की जाए। परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए₹ 1 करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ ही एक नौकरी की व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष देवी पाटन मंडल प्रभारी सुशील पासी, प्रदेश महासचिव जनपद प्रभारी मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सगीर खान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा कश्यप, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, शाहिद अली कुरेशी सभासद, हाजी अब्दुल सईद सभासद, अरविंद शुक्ला, इफ्तिखार अंसारी, राम सिंह, अवधेश तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, यदुनाथ पांडे, मोहम्मद सलीम, अनवर अली सहित तमाम कांग्रेस जन् उपस्थित रहे।