श्रावस्ती
जनपद में 2 मार्च सुबह 9 बजे से 10 बजे तक 62 वी वाहिनी बी समवाय एस.एस.बी सुईया के सीमा चौकी परिसर में एस.एस.बी और नेपाल ए.पी.एफ के कटकुइयाँ कैम्प (बाँके, नेपाल) द्वारा जवानों के बीच एक मैत्री वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। जिसमें एस.एस.बी कैम्प सुईया 3-2 से विजयी रही। इस खेल में एस.एस.बी की ओर से उपनिरीक्षक उत्तम चंद्र कुंडल, सहायक उपनिरीक्षक विनोद शर्मा, मुख्य आरक्षी दर्शन सिंह और संजय कुमार तथा आरक्षी रतन सिंह और शिव शंकर पाल जब कि नेपाल ए.पी.एफ की तरफ से उपनिरीक्षक नरेंद्र हमाल, मुख्य आरक्षी नीरव ओली और भू प्रसाद शाही तथा आरक्षी अरुण रिजाल और जैमल नेपाली नें भाग लिया। खेल की शुरुआत सशस्त्र सीमा बल सुईया कैम्प प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव द्वारा दोनों टीम के प्रतिभागियों के साथ परिचय के बाद हुई।
वहीं कैम्प प्रभारी ने बताया कि वाहिनी के कमांडेंट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशानुसार समय-समय पर दोनों देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सजग प्रहरी के रूप में कार्यरत सशस्त्र सीमा बलों को इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इस प्रकार के खेल आयोजन से आपसी समन्वय, बंधुत्व और भाईचारा स्थापित होता है साथ ही साथ दोनों देशों के आदि काल से चले आ रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक रिश्तों की डोर और अधिक मजबूत होती है, जिससे सीमा के आर-पार तस्करी को रोकने, मानव तस्करी पर काबू पाने, हथियार और गोला बारूद तथा वन्य जीवों की तस्करी को रोकने, जाली मुद्रा की आवाजाही को रोकने, सीमाई क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी प्रचार,प्रोपेगैंडा को रोकने, सीमाई क्षेत्रों में किसी एक साइड में अपराध कारित कर दूसरे साइड में भाग,छुप जाने पर खबर एक दूसरे से साझा करके उनको पकड़वाने और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलती है।