अयोध्या। आर्य समाज जमुनियाबाग, फैजाबाद जनपद- अयोध्या के प्रधान हिमांशु त्रिपाठी ने बताया है कि आर्यसमाज मन्दिर में दिनांक : 15 फरवरी से 18 फरवरी, 2023 तक श्रीमद् दयानन्द सप्ताह तथा स्वामी दयानन्द सरस्वती जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम का प्रारम्भ 15 फरवरी, 2023 को प्रातः 7:30 बजे विशेष यज्ञ हवन व ध्वजारोहण से होगा। प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक तथा सायंकाल 7:00 बजे से 9:00 तक भजन व वेद प्रवचन का कार्यक्रम 15 फरवरी, 2023 से 17 फरवरी, 2023 तक चलेगा। 18 फरवरी, 2023 प्रातः 8:00 बजे से वैदिक रीति से महाशिवरात्रि (ऋषि बोधोत्सव) गत् वर्षो की भांति आयसमाज मन्दिर में मनाया जायेगा जिसमें समागत आर्य विद्वानों के भाषण व भजन होंगे और पं० माता प्रसाद त्रिपाठ राजकरण वैदिक पाठशाला इण्टर कालेज तथा वि०दे०वर्मा श्याम लाल राजे आर्यकन्या इण्टर कालेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा पर्वोचित रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
कार्यक्रम में आर्य जगत के यशस्वी विद्वान एवं भजनोपदेशक आचार्य डा० निष्ठा वेदालंकार, धर्मरक्षिता भजनोपदेशक- पं0 दीनानाथ शास्त्री एवं विमल किशोर शास्त्री आर्य भजनोपदेशक पधार रहे हैं। कार्यक्रम में स्त्री आर्यसमाज फैजाबाद व आयसमाज सुभाषनगर के पदाधिकारीगण, निःशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय, पं० माता प्रसाद त्रिपाठ राजकरण वैदिक पाठशाला इण्टर कालेज तथा वि०देवर्मा श्याम लाल राजे आर्यकन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, शिक्षक व कर्मचारी विशेष सहयोगी रहेंगे। प्रधान श्री त्रिपाठी ने सभी धर्मप्रेमी आर्यबन्धुओं एवं देवियों से अपील किया है कि उक्त सभी कार्यक्रम में भाग लेकर वेद कथा एवं भजन का रसास्वादन कर आत्मिक शान्ति प्राप्त करें।