बदलता स्वरूप गोण्डा। रुपईडीह में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखण्ड मंत्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय पत्रकारों का सम्मान समारोह ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रवण कुमार शुक्ला रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शारदा कांत पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की हर अच्छाई एवं बुराइयों को लोगों तक पहुंचाने का काम पत्रकार करता हैं। त्रेता युग में देव रिश्री नारद पत्रकार के रूप में कार्य करते थे । देश की आजादी में भी पत्रकारों की अहम भूमिका रही है।पत्रकारों को एक निष्पक्ष दर्पण के रूप में होना चाहिए।
इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रवण कुमार शुक्ला, संगठन के मुख्य बक्ता महेश तिवारी, एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी मो आजम खा,डॉ आर पी यादव, डॉ अजय यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए पत्रकारों के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा एवं धनंजय मणि त्रिपाठी ने की।इसमें सत्य प्रकाश मिश्रा, अवधेश दुबे, काशीनाथ तिवारी, श्रीधर द्विवेदी, देवनारायण तिवारी, डॉ शिवकुमार,अवर अभियंता विद्युत अनुरुद्ध सिंह, पप्पू पांडे, मदन मिश्रा, श्रद्धा सिंह, यमुना प्रसाद, प्रधान रामनाथ मौर्य,राम बीर सिंह, बीरेंद्र प्रताप, रहे।
सम्मानित होने वाले पत्रकार के के मिश्रा, अशोक मिश्रा, विजय मिश्रा, राहुल तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, श्री प्रकाश शुक्ला, आनंद पांडेय संतोष मिश्रा रहे। जिन्हें कलम, डायरी का उपहार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal