बहराइच। सच्ची लगन तथा सच्चे उद्देश्य से किया हुआ प्रयास कभी निष्फल नहीं जाता यह बात किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच मे जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए कही। अपने संबोधन में आगे कहा कि परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है। छात्रवृत्ति उन जरूरतमंद बच्चों को दी जाती है जो पढ़ने में अच्छे एवं कमजोर वर्ग से आते हैं। पैसों की कमी से प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकेगी संस्था द्वारा 12वीं पास छात्रों को 12000 सालाना स्कॉलरशिप 3 वर्षों तक दिया जाता है। इसके साथ डिजिटल प्रोग्राम के बारे में लोगों को बताया और सहयोग करने की बात कही।
मुख्य अतिथि डॉ एस पी सिंह किसान डिग्री कॉलेज के सचिव ने कहा मध्यम वर्गीय परिवार या गरीब परिवारों के लिए एक अच्छे स्कूल में पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जरूरत मंद लोगों को ऐसी योजना जो अपने बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक मदद मिल रही है यह एक सराहनीय कार्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक जे पी सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है। सच्चे लगन, धैर्य और मेहनत के बल पर ही सफलता संभव है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ विनय सक्सेना ने कहा कि बच्चे इस स्कॉलरशिप के महत्व को समझें और अच्छी पढ़ाई कर उच्च पद पर अग्रसर हो आगे चलकर वह भी ऐसे किसी की जरूरतमंद की हेल्प करें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मेजर किशन द्विवेदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन वंशिता ने किया इसके साथ साथ जैनस इनीशिएटिव्स के साथ सामाजिक कार्य में सहयोग करने विभिन्न सामाजिक संगठन एवं पत्रकारों को डॉ पंकज ने सम्मानित किया। रोहिताश श्रीवास्तव हीरू कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव का अहम योगदान दिया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal