बदलता स्वरूप गोण्डा। प्रधानमन्त्री जी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन गौरव सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज चौरी चौराहा कटरा बाजार में आयोजित किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कटरा बाजार विधायक बावन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेशराय चंदानी जिला उपाध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे।सम्मेलन का शुभारंभ पं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मंच का संचालन भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने मोदी और योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच पंहुचाने और वंचितों को उसका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने को कहा और पूरी तरह 2024 के चुनाव के लिए तैयार हो जाने को कहा। विशिष्ट अतिथि राजेश चंदानी ने सभी मोर्चे के पदाधिकारियों को बराबर जनता के बीच रहने और उनके समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करने को कहा।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण ने 2019 में सरकार द्वारा किए गए सभी 90% वादों को सरकार द्वारा पूरा करने पर मोदी सरकार को बधाई दी और योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सभी को जानकारी दी।सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी गण –देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री किसान मोर्चा,धर्मेंद्र चौहान जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा, तपसी राम जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, अनीता गुप्ता जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सुशील श्रीवास्तव जिला कार्य समिति सदस्य, बेचू लाल कश्यप, अनंत राम शुक्ल, कैलाश चन्द्र मौर्य मंडल अध्यक्ष भाजपा, आनंद तिवारी, सिपाही लाल गोस्वामी, श्री चंद्र तिवारी, रामाकांत शुक्ल मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, अनंत राम वर्मा, राजीव कुमार सिंह,रामपाल शुक्ल, अनुपम सिंह, गंगा प्रसाद शास्त्री, पवन दुबे, प्रिंस सिंह, उपस्थित रहे।
