राष्ट्रीय संरक्षक का जन्मदिन वृक्षारोपण दिवस के रूप में संपूर्ण भारत में मनाएंगे-मनीष मिश्र

बदलता स्वरूप गोंडा। भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय मंत्री मनीष मिश्र ने बताया कि हम सभी के अगुवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पितामह हमारे राष्ट्रीय संरक्षक शैलेश भाई शुक्ल जी के जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण भारत में 5 जुलाई 2023 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री मनीष मिश्र ने बताया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रूप से हमारे राष्ट्रीय महासचिव माननीय सर्वेश पाठक के नेतृत्व में हो रहा है। जिसका आयोजन भारत के सभी जनपदों में लगभग किया जाएगा। श्री मिश्र ने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी ने हमको सिखा दिया है कि हमें प्रकृति से दूर नहीं होना चाहिए। ऑक्सीजन की कमी हमारे वृक्षों के कटने से होती है। वृक्षों के काटने वालों की संख्या अधिक होती है लेकिन वृक्ष लगाने वालों की संख्या नहीं। हमारे राष्ट्रीय संरक्षक के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि जन – जन तक जागरूकता अभियान पहुँचे। जिससे हमारे प्रकृति को लाभ हो सके और हम हमारा राष्ट्र एवम परिवार स्वस्थ रख सकें।