बदलता स्वरूप बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ के परिसर में गुरु पूर्णिमा पर्व का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। 2 जुलाई गायत्री मंत्र का अखंड जप महिलाओं द्वारा दिन में किया गया तथा रात्रि में पुरुष कार्यकर्ताओं, परिजनों ने जप किया। श्याम नारायण सिंह सपत्नीक अखंड जप पूजन का शुभारंभ किया। 3 जुलाई प्रातः 8:00 बजे से यज्ञ एवं विविध संस्कार संपन्न हुआ। अपराहन 3:00 बजे से संगीत,उद्बोधन,पर्व पूजन, दीप यज्ञ और संकल्प के साथ पूर्णाहुति हुयी।अंत में सामूहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि अनिरुद्ध त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारभ किया। उन्होंने कहा की गुरु की प्रथम भूमिका में माँ का महत्त्वपूर्ण योगदान है। बच्चो को संस्कारित करने का दायित्व माँ का ही है। नगरपालिका अध्यक्ष पति अंकुर वर्मा ने नगर को आदर्श बनाने में जन सहयोग का आवाहन किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत रामचंद्र शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, के के पांडेय, कपिल देव, स्वामी दयाल, प्रभाकर, विशाल, शिवम्, राजकुमार, महेश्वरानंद, अमित, श्रवण कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
