बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में जानलेवा हमला करने के 01 आरोपी अभियुक्ता लवी उर्फ हसीना बानों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 23.06.2023 को वादी चन्द्र भूषण सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी खिरिया वजीरगंज गोंडा के ऊपर बलवा करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पूर्व में 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal