राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय विधि अवार्ड से हुए सम्मानित प्रो0 अशोक कुमार राय

सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नही – प्रो0 अशोक कुमार राय

बदलता स्वरूप अयोध्या l डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के विधि विभाग के छात्रों द्वारा विधि विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय को राष्ट्रपति द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि अवार्ड 2021 से सम्मानित किए जाने के पर विधि विभाग के छात्रों एवं प्राध्यापकों द्वारा सर्किट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि विभाग की छात्रा नेहा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार यादव को प्रियम्दा यादव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, रवि शंकर यादव ने प्रो अशोक कुमार राय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सिद्धान्त आनंद ने डॉ विवेक सिंह का स्वागत किया, अमित कुमार जायसवाल ने डॉ संतोष पाण्डेय का स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में डॉ विनोद कुमार यादव ने राष्ट्रपति द्वारा प्रो अशोक कुमार राय को डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि अवार्ड 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और कहा की गुरु की सफलता में उनके छात्रों का भी अहम योगदान होता है। प्रो अशोक कुमार राय ने राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। प्रो अशोक कुमार राय ने अपने कठिन परिश्रम से आज ये मुकाम हासिल किया है। प्रो राय आज भी एक प्रोफेसर की तरह नहीं अपितु एक विधि के छात्र के रूप में जीते है। उसी का परिणाम है की प्रो राय नित नई सफलता हासिल कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। छात्रों के लिए ये बेहद गर्व का विषय है की प्रो राय जिसे महान शिक्षक मिले है। आज प्रो राय जैसे शिक्षक बहुत कम है जो अपने छात्रों के भविष्य के प्रति सजग रहते हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक कुमार राय ने बताया कि मैंने जो भी सम्मान हासिल किया है उन सभी में हमारे छात्रों सहकर्मियों व शुभचिंतकों का योगदान रहा है। प्रोफेसर रानी कहा कि छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य के प्रति पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करना चाहिए।

प्रोफेसर रानी छात्रों से कहां की मेरी सफलता आपकी सफलता से जुड़ी हुई है जब कोई छात्र सफल होता है तो मुझे लगता है कि मैं भी सफल हो गया हूं। लोकेशन राय ने बताया कि वर्ष 2004 में मैंने अयोध्या की धरती से अपना शैक्षणिक जीवन आरंभ किया तब से लेकर आज तक अनेकों को छात्रों ने विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर मुझे गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। प्रोफेसर राय ने कहा की विधि का क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में रहकर आप कमजोर वर्ग के लिए ढाल बन सकते हैं। प्रो राय ने छात्रों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नही होता है, सफलता के लिए सतत प्रयास ही वो मार्ग है जो आपको सफलता के सर्वोच्च स्थान पर ले जायेगा। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा प्रेषित स्मृति चिन्ह प्रियम्दा यादव द्वारा प्रोफेसर अशोक कुमार राय को भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार यादव को विधि विभाग की तरफ से स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनियर लॉ स्कॉलर बिपेंन्द्र पाण्डेय, सैफ अहमद, अधिवक्ता अखिलेश पाठक, अधिवक्ता बलराम जी कोरी, शालिनी तिवारी, मनीषा तिवारी, शीरीन खानम, नौशीन प्रवीन, बड़ी संख्या में विधि के छात्र वा अधिवक्तागण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।