देश के सैकड़ों जायसवाल समाज के संगठनों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां
पवन जायसवाल
बदलता स्वरूप ब्यूरो, नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तालाबंदी का तारा यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ-साथ दर्ज की गई यह महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के बारे में खुशी देने वाली खबर से देश भर में हर्षोल्लास मचा दी है। वही भारत देश के सैकड़ों जयसवाल समाज के संगठनों ने इस ऐतिहासिक मौके पर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां वितरित कर लोगों का मुंह मीठा किया और कहा कि सभी क्षेत्रों में कलचुरी समाज के लोगों ने अपना परचम लहराया है आज क्रिकेट जगत में भी यशस्वी जायसवाल ने कलचुरी वंशज की लाज रखते हुए एक नया इतिहास रच कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यशस्वी ने यह शानदार उपलब्धि अंटीगुआ और बरबुडा के खिलाफ खेले गए प्री-वर्ल्ड कप मैच में हासिल की है। जायसवाल ने खुद को एक और मंच पर साबित करते हुए इस महत्त्वपूर्ण मुकाबले में 387 गेंदों मे 171 की भारी पारी खेली जिसमे 16 चौका और एक छक्का लगाकर ताबड़तोड़ शानदार प्रदर्शन किया है। 21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी टेस्ट की पहली पारी में ही शतक ठोक इतिहास रच दिया।

दरअसल भारत से बाहर जाकर अपने डेब्यू मैच में शतक लगाना बहुत कम भारतीय खिलाड़ियों ने किया है। अब उस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का भी नाम जुड़ गया। जायसवाल से पहले यह कारनामा सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, अब्बास अली बेग, प्रवीण आमरे और सुरिंदर अमरनाथ ने किया है। जायसवाल अब ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल की इस अद्वितीय पारी ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपार प्रशंसा प्राप्त की है। उन्हें उनके विदेशी डेब्यू टेस्ट मैच में ऐसा शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यशस्वी इस प्रकार की शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए और अधिक समर्पित रहेंगे।
बताते चलें के जायसवाल समाज के सबसे मजबूत संगठन अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव जायसवाल अटल कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार जायसवाल, पूर्व सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार जायसवाल, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल, बहराइच के अशोक जायसवाल, पवन जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल, पूर्व महापौर मृदुला जयसवाल, सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी, बिहार के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, ढाका के पवन जायसवाल, डॉ अरविंद वर्मा, जायसवाल समाज गोंडा के राजकुमार जायसवाल, आशीष जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, पवन जायसवाल, तारकेश्वर गुप्ता, अजीत गुप्ता, राजेश जायसवाल, नन्हे जायसवाल, नवीन जायसवाल सहित देश के लाखों जायसवालों ने इस मौके पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को बधाई देते हुए ढेरों शुभकामनाएं दी।
