17, 18 और 19 जुलाई को भाजपा का विशेष संपर्क अभियान
बदलता स्वरूप बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत 17, 18 और 19 जुलाई 2023 को घर घर संपर्क और शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व अभियान में लगे पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, रवि कुमार मिश्रा, वरूण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह, अवधेश तिवारी, राजेश वर्मा, सुनीता मिश्रा, संदीप उपाध्याय , अंशुमान शुक्ला, दुष्यंत चौधरी, ललिता तिवारी, संदीप वर्मा, शिव प्रसाद यादव, शिव बहादुर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश त्रिगुणायत, शिव प्रताप सिंह,ओम प्रकाश शुक्ला, बुद्धि सागर अवस्थी, पंकज सिंह, बृजगोपाल पांडे, प्रेम वर्मा, राजेश गुप्ता, अरविंद मिश्रा, सीबी माथुर, राम संजीवन तिवारी, रणविजय सिंह, अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, जयंत सिंह , सौरभ तुलस्यान, जमील, संप्रीत आदि उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17,18 और 19 जुलाई को विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत सभी को लगकर घर घर संपर्क करना है और 9090902024 पर मिस काल करवा कर मोदी सरकार के 9 साल के सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर समर्थन प्राप्त करना है।
सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन का जो दिशा निर्देश मिले उसे अक्षरशः पालन करते हुए ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए घर घर संपर्क अभियान में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को घर घर जाना चाहिए और लोगों से संपर्क करना चाहिए। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास करते हुए सभी वर्गों से संपर्क करना चाहिए पार्टी के इस विशेष संपर्क अभियान में आप सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथों पर संपर्क अवश्य करें। कार्यक्रम के जिला संयोजक बृजेन्द्र तिवारी ने सभी के आभार व्यक्त किया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal