बदलता स्वरूप अयोध्या। निकाय चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने अयोध्या जिले में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने जिला प्रभारी संजीव निगम की सहमति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसे जिला प्रभारी संजीव निगम ने अयोध्या प्रांत अध्यक्ष अनिल राजवंशी के लखनऊ कार्यालय को प्रेषित कर दिया था।अब लखनऊ से प्रांत अध्यक्ष अनिल राजवंशी ने इस नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि नई सूची में सुनील मौर्या को जिला महासचिव, दिलीप वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष और विवेक वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। नदीम रजा,गायत्री मिश्रा, शारजाह मास्टर,धर्मेंद्र सेठ,हैदर अली,जुल्फकार आलम,संदीप पटेल,खुशचंद्र लाल श्रीवास्तव, विनोद कुमार रावत को जिला उपाध्यक्ष तथा कृष्णा नाथ यादव,राम अवध ,राधिका प्रसाद पांडेय,रेहान मास्टर को जिला सचिव व राजीव पाठक,हर्षवर्धन कोरी,मो .फरीद,यू के द्विवेदी,राकेश रावत,अशोक कुमार गौड़,शुभम श्रीवास्तव, नवीन यादव,स्वर्णिम वर्मा व विनय वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया। कि अयोध्या महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने पहले ही महानगर इकाई का गठन कर लिया है और शीघ्र ही जिले के अंतर्गत पांचों विधानसभाओं तथा सभी ब्लॉक इकाइयों के गठन किया जाएगा और इसके बाद बूथ स्तर तक इकाइयों के भी गठन किया जाएगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal