बदलता स्वरूप गोंडा। विगत महीने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 56 जनपदों के तकरीबन चार हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें गोंडा जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोंडा जनपद का परचम लहराया वहीं तीन खिलाड़ी छितिज तिवारी ,आयुष राजभर, मो खालिद का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। यह खिलाड़ी अब प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों में सब जूनियर भार वर्ग से सार्थक यादव को स्वर्ण पदक,मृतयुंज शुक्ला को स्वर्ण पदक, पुष्पेंद्र को स्वर्ण पदक, पुष्कर शुक्ला को स्वर्ण, अभिराज सिंह को कांस्य पदक, श्रद्धा गुप्ता को कांस्य पदक,जूनियर वर्ग से छितिज तिवारी को स्वर्ण पदक, शौर्य श्रीवास्तव को स्वर्ण पदक, सुनिधि निगम को स्वर्ण पदक, मो खालिद को स्वर्ण पदक, आयुष राजभर को स्वर्ण पदक, पीयूष राजभर को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
कैडेट भार वर्ग में जतिन चौधरी को स्वर्ण पदक, दिव्यांश गुप्ता को स्वर्ण पदक, उत्तम साहू को रजत पदक, पीयूष शुक्ला को कांस्य पदक, राज प्रताप सिंह को कांस्य पदक, आदर्श निगम को कांस्य पदक, अंश दूबे को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। समस्त विजेता कोआईसीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर व रोजवुड विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने हेतु किट, प्रतीक चिन्ह व पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर संस्था के निदेशक संतोष गुप्ता व रोजवुड़ की प्रधानाचार्य सरिता त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे ही प्रदर्शन कर जनपद व प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने की शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद्र नागर, संदीप चौहान को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और खिलाड़ियों को व उनके अभिभावकों को बधाई का पात्र बताया। जिनके कठोर मेहनत व लगन से आज जनपद के खिलाड़ी पूरे प्रदेश में ताइक्वांडो क्षेत्र में जनपद का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
