बदलता स्वरूप बलरामपुर। सोमवार को कोतवाली देहात की पुलिस ने क्षेत्र में शांतिभंग की आशंका में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया की बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर अभियान चला रही है। इसीक्रम में कोतवाली देहात की पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमे अमित सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह, शुभम पुत्र अमरेश बहादुर सिंह, हर्षवर्धन सिंह पुत्र शिव शुवत सिंह, चंदन सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, दूधनाथ पुत्र राम चंद्र, कृष्णा गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव, जगदंबा सिंह पुत्र रामफेर सिंह, दुर्गेश पुत्र उदय बहादुर पुत्र खुशहाली, कीर्ति वर्धन सिंह पुत्र शिव सुमंत सिंह शामिल है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक जय हरी मिश्रा, हेड कांस्टेबल संजय चौरसिया, कांस्टेबल नागेंद्र नायक व कांस्टेबल अमरीश पांडे का विशेष भूमिका रही।
