पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है हर घर की-विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय

बदलता स्वरूप गोंडा। पढ़ी-लिखी लड़कियां दो घरों को रोशन करती हैं। इसलिए बालिका शिक्षा बहुत जरूरी है, उक्त विचार भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मिलान फंडेशन की गर्ल आइकॉन मुस्कान कौशल और कोमल जायसवाल के अगुवाई में आई हुई टीम का स्वागत उपरांत संबोधन करते हुए कही। टीम लीडर द्वारा विधायक को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। भाजपा विधायक श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार बालिका शिक्षा को लेकर अनेक सराहनीय कदम उठा रही है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा के साथ-साथ शिक्षा के अधिकार नये शिक्षा नीत के साथ अब लड़कियां बहुत आगे बढ़ रही हैं।

रविवार की सुबह गर्ल आइकॉन प्रोग्राम हक और हौसला भी कार्यक्रम के तहत मिलान फाउंडेशन की गर्ल आइकॉन मुस्कान कौशल और सपोर्टर कोमल जायसवाल की अगुवाई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बैनर लेकर नगर पंचायत तरबगंज में संपर्क कर बालिका शिक्षा पर बल दिया गया। कार्यक्रम समापन अवसर पर गर्ल आईकॉन मुस्कान कौशल अपनी टीम के साथ सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल के आवास पर पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। घनश्याम जायसवाल ने भी टीम के गर्लआइकॉन मुस्कान कौशल व सपोर्टर कोमल जायसवाल को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया और लड़कियों का हौसला अफजाई करते हुए उनकी सराहना की तथा कार्यक्रम में सहयोग करने तथा बालिका शिक्षा आगे बढ़े संबोधन भी किया।
इस टीम में कुमारी सुमन, सपना कसौधन, सीमा शर्मा, अंशिका भास्कर, आयुषी सिंह, सोनिया, शालू राजपूत, अंजली कुमारी, नेहा कसौधन, अंशु यादव, मुस्कान सोनी सम्मिलित रहे।