घुइसरनाथ धाम प्रतापगढ़ :अंचल के कमयनपुर स्थित नारायणी पब्लिक स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा की गयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उमड़े जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट कमलेश मिश्र “राजा’ ने कहा कि शिक्षा मानव का आभूषण है,बिना शिक्षा के मनुष्य का सम्पूर्ण विकास सम्भव नही है। उन्होंने सुदूर अंचल में विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का प्रकाश घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया और गरीब व वंचित तबके के लोगों के बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा मुख्य हंथियार है। प्रबंधक ने अति निर्धन, गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का भी संकल्प जताया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर बीएन मिश्र ने आधुनिक भारत के विकास में शिक्षा को मुख्य जरिया ठहराया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा कौमी एकता ,मयूर नृत्य, राधाकृष्ण नृत्य समेत फूलों की होली का अद्भुत मंचन किया। वहीं विभिन्न विषयों पर एकांकी, प्रहसन की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर दो दर्जन से अधिक लोगों को समाज सेवा में अप्रतिम योगदान के लिए सारस्वत सम्मान से विभूषित किया गया। स्वागत शिवाकांत मिश्र एवं विवेक मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रधानाचार्य राजेश मिश्र ने किया।संचालन एसपी शुक्ल ने किया।समारोह में अरविंद मिश्र नगरहा, रुलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, समाजसेवी संजय शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, अमरबहादुर सिंह, रामबोध शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, बाबा नारेंद्र ओझा, साहित्यकार पवन मिश्र, व्यापार मंडल घुइसरनाथ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश त्रिपाठी, बीएल पांडेय, एडीसन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विपिन प्रकाश त्रिपाठी, हनुमान ज्ञान विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र त्रिपाठी, लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, कालिका प्रसाद पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्र, साधू सिंह, गुरुबचन सिंह, रामआसरे बर्मा, दिलीप पांडेय धर्मेन्द्र मिश्र, नवरंग सिंह, राधाकांत मिश्र, मयंक मिश्र समेत सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।