पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार चलाया जा रहा अभियान

बदलता स्वरूप गोण्डा। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ मंडल पूर्वोत्तर रेलवे आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता ई एन एच एम लखनऊ राहुल पांडे के नेतृत्व में गोंडा जं पर मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह के द्वारा यात्रियों, रेलवे स्टाफ व कंट्रक्चुअल स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु वृक्षारोपण हेतु पौधे प्रदान किए गए। गोंडा स्टेशन पर आज प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमे पेड़ लगाए जीवन बचाएं के नारों की उद्घोषणा की गई। मिशन लाइफ का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ 05 जून को पर्यावरण दिवस मनाए जाने से 30जून 2024तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय रेलवे द्वारा सभी स्टेशनों पर मनाया जायेगा l यात्रियों ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गोंडा जितेंद्र कुमार शर्मा की यात्रियों के साथ जागरूकता संबंधी लोकप्रिय शैली की सराहना की। साथ ही रेलवे की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।