बदलता स्वरूप गोंडा। मतदान की तारीख़ के करीब आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा लोकसभा क्षेत्र गोण्डा एवं कैसरगंज में अपनी तैयारियां तेज कर दी गयी है। एक तरफ जहाँ प्रत्याशी लोकसभा गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भईया एवं कैसरगंज करणभूषण सिंह दिन रात जगह जगह छोटी छोटी नुक्कड़ सभा के साथ साथ मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं संगठन द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन, बैठक इत्यादि के माध्यम से धार देने का काम किया जा रहा है। संगठन द्वारा व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सक, एन जी ओ, सामाजिक संगठन तथा भिन्न भिन्न समाज के वर्गो की बैठके की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा लाल सिंह आर्य द्वारा विधानसभा मनकापुर एवं मेहनौन, स्नातक एमएलसी आगरा मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी द्वारा शिक्षकों एवं प्राचार्य के साथ, व्यापारी बैठक के लिए उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा द्वारा गोंडा विधानसभा के व्यापारियों के साथ बैठक एवं प्रेस वार्ता की गई। युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन शहर के गांधी पार्क में आयोजित हुआ जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने शिरकत की। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का आप सभी युवाओ से आवाहन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कमल की बटन दबाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। आप सभी का दिया गया वोट सीधे नरेंद्र मोदी को मिल रहा है। साथ ही साथ आए हुए समस्त विधानसभा प्रवासियों द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रवास करते हुए शक्ति केन्द्रो पर बैठक करके बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख को उनके करणीय कार्य पर प्रकाश डाला जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप, लोकसभा प्रभारी गोण्डा शरद अवस्थी, कैसरगंज संजय कैराती लोकसभा संयोजक गोण्डा डॉ रंजन शर्मा कैसरगंज अक़बाल बहादुर तिवारी, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संदीप पांडे, जनार्दन प्रसाद तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया एवं अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर नंदू सहित सभी विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक एवं प्रवासी द्वारा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने में लगे हुए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि कल दिनांक 17 मई को विभिन्न प्रकोष्ठों की छोटी-छोटी बैठकों के साथ ही साथ दोनों लोकसभा में ताबड़तोड़ जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। एक तरफ गोंडा लोकसभा में कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतरौला विधानसभा अंतर्गत रेहरा बाजार के इटवा ग्राम सभा में अपराहन 12:30 बजे से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ केसरगंज लोकसभा अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पूर्वाहन 11:00 तरबगंज विधानसभा स्थित जनसेवा केंद्र पर विशाल कार्यकर्ता रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा विधानसभा करनैलगंज में कर्नलगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में अपराहन 1:00 से एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इन सभी कार्यक्रम को करने में भाजपा के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी दिनरात लगे हुए है।
