एनएचएम संविदा कर्मियों ने सांसद प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

**बदलता स्वरूप गोण्डा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने के पदाधिकारियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमा शंकर मिश्रा को मांग पत्र सौंपा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि पूर्व से हम लोगों की चली आ रही मांगों पर अमल नहीं की जा रही है। जबकि 1.5 लाख संविदा कर्मी निर्बाध अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मांग पूरी न किए जाने से प्रदेश के संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।प्रशासन को चेताया है कि अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती हैं, तो 26 जुलाई को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत संविदा कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होंगे और प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। जिसकी जिमेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान डॉ0 मधुसूदन सिंह अध्यक्ष, विवेक सिंह महामंत्री, विनोद पटेल उपाध्यक्ष, मुकेश तिवारी संगठन मंत्री, अखिलेश गोस्वामी मीडिया प्रभारी, मोहित सिंह, अतुल सिंह, डॉ0 आशीष पांडे संरक्षक, प्रतिमा सिंह संगठन मंत्री महिला, अस्मिता सिंह प्रदेश कार्यकारणी, डॉ0 विकास, प्रतिमा सिंह, ओम नारायण, जितेंद्र, रोहित, शैलेंद्र, विवेक शरण, प्रदीप तिवारी, मनीष, सूरज रहे।