बदलता स्वरूप अयोध्या। शासन की मंशा के अनुरूप कृषि विभाग द्वारा संचालित हो रही योजनाओं का समय समय पर अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता रहा है ताकि किसानों को कृषि से संबंधित तकनीकी व वैज्ञानिक विधि की जानकारी होती रहे। इसी क्रम में
आज दिनांक 14/8/ 2023 को विकास खंड मया बाजार के नेव कबीरपुर ग्राम पंचायत में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह सदर महोदय द्वारा किसान पाठशाला का निरीक्षण किया गया l तथा किसान भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाज की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि हमारी खेती व सेहत दोनों बेहतर हो सके। श्री सिंह ने वहां उपस्थित किसान भाइयों को श्रीअन्न और प्राकृतिक खेती के साथ – साथ कृषि विभाग की योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर नेव कबीरपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान राधा मौर्या के साथ ग्राम पंचायत के दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal