बदलता स्वरूप लालगंज, प्रतापगढ़। यह यात्रा नौबस्ता से प्रारम्भ होकर बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम होते हुए दीवानगंज बाजार तक पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवम् रामपुर खास विधानसभा प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा पवन वर्मा एवम जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विजय मिश्रा रहे । कार्यक्रम का आयोजन वीरेन्द्र प्रताप सिंह के दिशानिर्देश पर जितेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष सांगीपुर भाजपा किसान मोर्चा ने किया । भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल राष्ट्रीयता से ओतप्रोत रहा ।
कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री धर्मेंद्र सरोज एवम् किसान मोर्चा मंडल महामंत्री छोटेलाल वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष हनुमान गिरि,राकेश सिंह ,यशवंत वर्मा,गया गुप्ता,अमर वर्मा,सुमेंद्र शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal