बदलता स्वरूप गोंडा। अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पूरे नगर में एक विराट मशाल यात्रा निकालकर अखंड भारत के संकल्प को दोहराकर आम जनमानस को संदेश दिया, देर शाम रामलीला मैदान पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और यहीं से हाथों में भगवा ध्वज तिरंगा व मशाल लेकर “भूल सुधारो 47 की – देश अखंड बनाना है”, “सौगंध है भारत माता की – भारत अखंड बनाएंगे”, “जहां हुए बलिदानी भगत सिंह – वो लाहौर हमारा है”, “बांग्लादेश न पाकिस्तान” – अखंड बनेगा हिंदुस्तान” जैसे गगन चुंबी उद्घोष लगाकर नगर भ्रमण करते हुए वातावरण गुंजायमान कर दिया, इसके पूर्व रामलीला मैदान पर एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए विहिप बजरंग दल के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात हमको जो स्वतंत्रता मिली वो अधूरी मिली और इसका मूल्य हमें भारत के विभाजन के रूप में चुकाना पड़ा, तत्समय के राजनीतिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता के कारण भारत को अधूरी आजादी मिली। उन्होंने आगे कहा कि कि जैसे हमारे कई संकल्प वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात सिद्ध हो रहे हैं, उसी प्रकार से एक दिन पाकिस्तान का कटास राज मंदिर व बांग्लादेश की ढाकेश्वरी माता मंदिर भी भारत का हिस्सा बनेगा और अखंड भारत का संकल्प पूरा होगा।
मशाल यात्रा में मुख्य रूप से ओमप्रकाश सोनी, दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी, अरुण शुक्ल, भरत गिरी, दिवाकर सोमानी, राजेश रायचंदानी, अंकित सिंह प्रधान, बबलू वर्मा, कमल बाबा, संदीप यादव, रतुल सिंह, सोनू सोनकर, प्रकाश कुमार, आदर्श श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राज धीमान, शिवम श्रीवास्तव, विनय तिवारी, दीपक कुमार, सुनील निषाद, श्याम जी मिश्रा, परमानंद गौतम, शैलेश, सत्य प्रकाश तिवारी, जितेंद्र सोनी, चंद्र प्रकाश, राजन गौतम कैलाश फेटारा, अभिषेक गौतम, परलेश वर्मा, बिरजू, शिव प्रकाश मौर्या, अवधेश सिंह , रणबीर, राहुल, बिरेंद्र यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal