बदलता स्वरूप गोंडा। मालवीय नगर स्थित पूज्य झूलेलाल धर्मशाला से परम पूज्य झूलेलाल महोत्सव के कार्यक्रमों में गुरुवार को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का आरंभ पूज्य झूलेलाल धर्मशाला से गुड्डू मल चौराहा महाराजगंज, राजा मोहल्ला, मालवीय नगर होते हुए पूज्य झूलेलाल धर्मशाला में समापन हुआ। प्रभात फेरी के कार्यक्रम में मथुरा दास लधानी, राजकुमार ठक्कुर, पारस रायतानी, मेला मीडिया प्रभारी रिशु ठककुर, प्रेम कुमार मध्यान, रवि अम्लानी, रवि ठक्कुर, राजकुमार लधानी, श्रीकुमार लधानी, जय प्रकाश खत्री, निश्चल तलरेजा, पूरण खत्री, रवि चैनानी, केशव ठक्कुर, ऋषभ लधानी, नवीन ठक्कुर, अमन ठक्कुर, हरि कालानी, बलराम रायतानी, रोशन नेभानी, सनी आडवाणी, हनी आडवाणी सहित समाज की महिलाओं ने प्रभु झूलेलाल जी के भजनों से प्रभात फेरी को रमणीक बना दिया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal