बदलता स्वरुप गोण्डा। वि.ख. रुपईडीह क्षेत्र के लोनावादरगाह गांव में स्थित बाबा बल्लभ आश्रम में श्रावण मास शुक्ला सप्तमी को भंडारा आयोजित किया जाएगा। आश्रम के पुजारी बाबा रतन दास ने बताया कि यह आश्रम लगभग दो सौ साल पुराना है। मंदिर में भंडारे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। गांव के श्रद्धालु सावली साहू, बच्चा लाल, रामपत गुप्ता उमानाथ गुप्ता, राम सिंह वर्मा, राम कल्प, राधिका प्रसाद, राम मनोहर वर्मा, मोती वर्मा, टिटू वर्मा, विश्राम वर्मा, जय सिंह, राम लक्ष्मण साहू, अमर सिंह साहू गोरख नाथ शर्मा, विश्राम मौर्य शिव श्याम, माधव राज साहू धनीराम जायसवाल
(मंडल उपाध्यक्ष) भाजपा गोंडा ने बताया कि 23 तथा 24 अगस्त को भजन कीर्तन चलेगा। पुजारी बाबा राम रतन दास (मठाधीश) ने बताया कि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया शामिल होने की संभावना है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal