गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर 19 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस गोंडा में पहुंच रहे हैं। 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करेंगे एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से संबंधित लघु फिल्म के प्रसारण में हिस्सा भी लेंगे, साथ ही सभी वरिष्ठ अधिकारियों व व्यापारियों से वार्ता भी करेंगे। उक्त जानकारी उनके निजी सचिव संजय सिंह ने दी।